समस्याओं का समाधान नहीं तो 30 को धरना देंगे शिक्षक
Apr 19, 2026 10:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की बैठक हुई। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 28 अप्रैल तक शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 30 अप्रैल को वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवराज सिंह ने की।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की बैठक शनिवार को बालसन चौराहा स्थित पार्क में हुई। संघ ने प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव ने चेतावनी दी कि 28 अप्रैल तक शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं होता तो 30 अप्रैल को वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवराज सिंह ने की एवं संचालन जिला मंत्री डीपी यादव ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेश पासी, संदीप शुक्ला, तीर्थराज पटेल, सुधाकर ज्ञानार्थी, मिथलेश मौर्य आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


