Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUttar Pradesh Roadways Offers Hope to Unemployed Conductors in Prayagraj
सिटी बस परिचालकों को अब रोडवेज में मिलेगा सेवा का मौका

सिटी बस परिचालकों को अब रोडवेज में मिलेगा सेवा का मौका

संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज में सिटी बसों के बंद होने से बेरोजगार हुए संविदा परिचालकों को राहत मिली है। यूपी रोडवेज ने 150 से अधिक परिचालकों की संविदा पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है। यह निर्णय सीएम के आदेश पर लिया गया है और इसके लिए कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई हैं।

Wed, 19 Nov 2025 08:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज में सिटी बसें बंद होने के बाद बेरोजगार हुए संविदा परिचालकों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। यूपी रोडवेज ने 150 से अधिक परिचालकों को संविदा पर नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रयागराज के साथ रोडवेज के सात रीजन कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, वाराणसी और बरेली को भी राहत मिली है। आपके अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने लगातार इस मुद्दे को उठाया था और बेरोजगार परिचालकों की पीड़ा को प्रमुखता से सामने रखा था। उसी का परिणाम है कि अब इन परिचालकों को पुनः रोजगार का अवसर मिल रहा है। प्रयागराज में फरवरी 2023 में डीजल से चलने वाली 100 से ज्यादा बसों की फिटनेस समाप्त होने के कारण उनका संचालन रोक दिया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे करीब 350 चालक और परिचालक बेरोजगार हो गए। चालकों को तो बाद की रोडवेज भर्तियों में अवसर मिल गया, लेकिन परिचालक लगातार बेरोजगार रहे। अविनाश कुमार मिश्रा (जिला मंत्री सीटू इलाहाबाद) के नेतृत्व में एक वर्ष तक परिचालकों ने झूंसी वर्कशॉप में आंदोलन चलाया और कई मंत्रियों तक अपनी गुहार पहुंचाई, पर स्थिति में बदलाव नहीं हुआ। अब सीएम के आदेश पर राहत मिली है। हालांकि, समायोजन के लिए प्रमुख शर्तों में कार्य कर चुके 15 वर्ष या उससे अधिक अनुभव वाले परिचालकों को संविदा पर लिया जाएगा। इसके अलावा शैक्षिक योग्यता इंटर पास व सीसीसी प्रमाणपत्र अनिवार्य है। जिनके पास ट्रिपलसी नहीं है, उन्हें छह महीने का समय दिया जाएगा। प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मुख्यालय से पत्र मिल चुका है। जो परिचालक निर्धारित शर्तें पूरी करेंगे, उन्हें संविदा पर रखा जाएगा।