
ग्रामीण युवाओं के लिए संविदा पर चालक बनने का सुनहरा मौका
Prayagraj News - उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए चालक भर्ती मेला आयोजित करने का निर्णय लिया है। 13 केंद्रों पर भर्ती मेला होगा, जिसमें आवेदन और परीक्षण एक ही दिन में होंगे। कुल 250 चालकों की भर्ती की जाएगी। न्यूनतम योग्यता आठवीं पास और आयु सीमा 23 से 58 वर्ष है।
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने ग्रामीण इलाकों के युवाओं को रोजगार देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। निगम अब शहरों की बजाय गांव-गांव जाकर चालक भर्ती मेला आयोजित कर रहा है। इसके तहत प्रयागराज, प्रतापगढ़ और मिर्जापुर जनपदों के कुल 13 केंद्रों पर भर्ती मेले लगाए जाएंगे। उम्मीदवारों को बस भर्ती स्थल पर पहुंचना है। वहीं आवेदन, जांच और ड्राइविंग टेस्ट सब एक ही दिन में पूरे कराए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि इस बार प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। कुल 250 संविदा चालकों की भर्ती की जाएगी।

टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को आगे की परीक्षा व ट्रेनिंग के लिए कानपुर भेजा जाएगा, जिसके बाद नियुक्ति दी जाएगी। चालक के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास है। आयु सीमा 23 वर्ष 6 माह से 58 वर्ष तक के बेरोजगार आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उनके पास दो वर्ष पुराना भारी वाहन चालक लाइसेंस होना अनिवार्य है। जाति प्रमाणपत्र छह माह से पुराना न हो। कहां और कब लगेगा भर्ती मेला तिथि स्थान- स्थल का नाम 10 नवंबर- जारी, बस स्टेशन जारी 11 नवंबर- मेजा रोड , बद्री प्रसाद तिवारी इंटर कॉलेज 11 नवंबर- सराय अकिल, बस स्टेशन सराय अकिल 11 नवंबर- कुंडा, कुंडा बस स्टेशन 12 नवंबर- मंझनपुर, मंझनपुर डिपो कार्यशाला 12 नवंबर- झूंसी, झूंसी कार्यशाला 12 नवंबर- लालगंज, लालगंज बस स्टेशन 13 नवंबर- फूलपुर, फूलपुर ब्लॉक के बगल 13 नवंबर- पट्टी, बस स्टेशन पट्टी 14 नवंबर- बादशाहपुर, बादशाहपुर डिपो कार्यशाला 14 नवंबर- प्रतापगढ़, प्रतापगढ़ डिपो कार्यशाला 14 नवंबर- मड़िहान, मड़िहान बस स्टेशन 15 नवंबर- मिर्जापुर, मिर्जापुर डिपो कार्यशाला

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




