प्रयागराज के तीन एएसपी का स्थानांतरण
Prayagraj News - प्रयागराज में बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने 44 अपर पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण किया। इसमें प्रयागराज के 3 अधिकारी शामिल हैं, जिनमें एडीसीपी यातायात कुलदीप सिंह और डॉ जंग बहादुर यादव...

प्रयागराज। अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) प्रशांत कुमार ने बुधवार को प्रदेश के 44 अपर पुलिस अधीक्षक की स्थानांतरण किया गया है। इसमें प्रयागराज के भी तीन अपर पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी शामिल हैं। प्रयागराज के एडीसीपी यातायात कुलदीप सिंह का एएसपी उत्तरी संभल और एडीसीपी यमुनानगर डॉ जंग बहादुर यादव का एडीसीपी वाराणसी के पद पर तबादला हुआ है। इसके अलावा 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज के उपसेनानायक अमित कुमार का 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में इसी पद पर स्थानांतरण किया गया है। उधर, 48वीं वाहिनी पीएसी के उपसेनानायक विजय आनंद को एडीसीपी प्रयागराज कमिश्नरेट के पद पर भेजा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




