फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - उत्तर प्रदेश पुलिस ने फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है। गिरोह के सदस्य अनंत सत्यम निगम को गिरफ्तार किया गया, जो फर्जी डिग्री और मार्कशीट के लिए ग्राहक खोजता था। उसके पास से 88 फर्जी दस्तावेज और कई बैंक पासबुक व चेक बुक बरामद हुए हैं। अब तक दो हजार से अधिक फर्जी डिग्रियां बेची जा चुकी हैं।

फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की फर्जी वेबसाइट बनाकर फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी है। साइबर पुलिस पूर्व में गिरोह के सरगना समेत सात आरोपियों को जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को गिरोह के सक्रिय सदस्य सिविल लाइंस के अनंत सत्यम निगम को गिरफ्तार किया। अनंत सत्यम फर्जी डिग्री व मार्कशीट के लिए ग्राहक तलाशता था। उसे प्रति ग्राहक 20 हजार रुपये कमीशन मिलता था। उसके पास से 88 फर्जी अंकपत्र, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र, 14 पासबुक, 21 चेक बुक, पांच एटीएम, चार मोबाइल व पांच सिम कार्ड बरामद हुआ है। साइबर पुलिस के अनुसार, यूपी बोर्ड और कई राज्यों के विश्वविद्यालयों की कूटरचित वेबसाइट बनाकर फर्जी अंकपत्र, डिग्री, डिप्लोमा व प्रमाणपत्र बनाकर बेचने का काम किया जाता था।

गिरोह अब तक दो हजार से अधिक फर्जी डिग्रियां बनाकर बेच चुका है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ओम नारायण गौतम ने बताया कि गिरोह का सरगना शशि प्रकाश राय समेत सात आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में तेज बहादुर सप्रू मार्ग सिविल लाइंस निवासी अनंत सत्यम निगम को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश जारी है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।