राष्ट्रीय कैनोइंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश को रजत पदक

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में आयोजित 36 वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय कैनोइंग चैंपियनशिप-2026 में रजत पदक जीता। जूनियर वर्ग की 1000 मीटर सी-4 स्पर्धा में विशाल, ऋषभ, अखिलेश और दीपांशु ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रशिक्षकों और संघ के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

राष्ट्रीय कैनोइंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश को रजत पदक

प्रयागराज। छत्तीसगढ़ के नया रायपुर अटल नगर स्थित सिंध लेक, सेक्टर-4 में आयोजित 36 वीं सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय कैनोइंग चैंपियनशिप-2026 में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। जूनियर वर्ग की 1000 मीटर सी-4 स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी विशाल, ऋषभ, अखिलेश और दीपांशु ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर प्रशिक्षक सरिता निषाद और फिरोज खान सहित खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव अंदेश्वर पांडे, उत्तर प्रदेश कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष उमंग अग्रवाल, महासचिव त्रिभुवन निषाद, जिला इकाई के अध्यक्ष संदीप गुप्ता, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार तथा विभिन्न खेल एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।