2600 कक्ष निरीक्षकों के एक साथ प्रशिक्षण के लिए नहीं मिल रहा सभागार
Prayagraj News - प्रयागराज में लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा 12 अक्तूबर को होगी। सभी कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण एक साथ करना है, लेकिन जिले में कोई सभागार नहीं है जहाँ इतनी बड़ी संख्या में लोग बैठ सकें। एडीएम...

प्रयागराज। लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा 12 अक्तूबर को दो पालियों में होगी। इस परीक्षा के लिए सभी कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण होना है। लोक सेवा आयोग ने सभी का प्रशिक्षण एक साथ कराने के लिए कहा है। जिले में ऐसा कोई सभागार नहीं है, जहां इतनी बड़ी संख्या में लोगों को बैठाया जा सके। जिला प्रशासन ने एएमए सभागार और जिला पंचायत सभागार में प्रशिक्षण कराने के लिए निर्णय लिया यहां भी इतनी बड़ी संख्या में प्रशिक्षण संभव नहीं है। जिसके बाद एडीएम सिटी सत्यम मिश्र की ओर से लोक सेवा आयोग को पत्र लिखा गया है। अब एक तीन में तीन शिफ्ट में प्रशिक्षण कराने की तैयारी चल रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




