प्रारंभिक परीक्षा के सवा साल बाद आया पीसीएस 2024 का परिणाम
Prayagraj News - प्रयागराज में पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 28 फरवरी 2025 को घोषित हुआ। हाईकोर्ट के आदेश पर दो अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 23 मार्च को हुआ। पीसीएस 2024 में 947 पदों के लिए चयन किया गया है, जो पिछले आठ वर्षों में सबसे बड़ी संख्या है।
प्रयागराज। पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा के सवा साल बाद अंतिम परिणाम घोषित हो सका। प्रतियोगी छात्रों के विरोध के कारण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को कई बार प्रारंभिक परीक्षा की तिथि टालनी पड़ी थी। आखिरकार 22 दिसंबर 2024 को प्रारंभिक परीक्षा कराई जा सकी। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 28 फरवरी 2025 को घोषित हुआ और उसके बाद मुख्य परीक्षा 29 जून से दो जुलाई 2025 तक कराई गई। मुख्य परीक्षा का परिणाम सात महीने बाद चार फरवरी को जारी हुआ और 16 फरवरी से 20 मार्च तक साक्षात्कार का आयोजन हुआ। हाईकोर्ट के आदेश पर दो अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 23 मार्च को कराया गया था।
पीसीएस 2023 के दो साल बाद अफसरों का चयनप्रयागराज। पिछले परिणाम से तुलना की जाए तो उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग दो साल बाद पीसीएस का अंतिम परिणाम जारी हुआ है। पीसीएस 2023 का अंतिम परिणाम 23 जनवरी 2024 को घोषित हुआ था। हालांकि पीसीएस 2024 के आयोजन में देरी के कारण इसका सत्र पूरी तरह पटरी से उतर गया और अंतिम परिणाम घोषित करने में दो साल से अधिक का समय लग गया।आठ साल बाद इतने अफसरों का हुआ चयनपीसीएस 2024 के परिणाम की खास बात यह है कि आठ साल बाद उत्तर प्रदेश को इतनी बड़ी संख्या में अफसर मिले हैं। पीसीएस 2024 में 947 पद शामिल हैं जबकि इससे पहले पीसीएस 2018 में 976 पदों पर चयन हुआ था। संख्या के लिहाज से उसके बाद 2021 में सर्वाधिक 627 पदों पर चयन हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


