Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUttar Pradesh Minister Nandi Rescues Elderly Man After Accident in Prayagraj
सड़क पर गिरे घायल बुजुर्ग को देख रुके मंत्री, की मदद

सड़क पर गिरे घायल बुजुर्ग को देख रुके मंत्री, की मदद

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सड़क पर गिरे एक बुजुर्ग व्यक्ति की मदद की। बुजुर्ग अजय गुप्ता स्कूटी से जा रहे थे, जब उनकी बाइक से टक्कर हो गई। मंत्री ने उन्हें अस्पताल भेजने का प्रस्ताव रखा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। मंत्री ने उन्हें उनके घर पहुंचाया।

Nov 13, 2025 11:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी बुधवार की देर शाम बैंक रोड से फाफामऊ की तरफ जा रहे थे, तभी मजार चौराहे के पास स्कूटी सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क किनारे गिरा हुआ दिखाई पड़ा। जिसे देखते ही मंत्री नन्दी ने अपनी टीम को रुकवाया और गाड़ी से उतरकर मदद के लिए दौड़ पड़े। सड़क किनारे गिरे बुजुर्ग को उठाकर बैठाया। सहयोगियों ने स्कूटी को उठाया और सहयोगियों की मदद से उनके स्थान तक पहुंचाया। मंत्री नन्दी ने बुजुर्ग से बातचीत की तो उन्होंने अपना नाम अजय गुप्ता बताया। कहा कि वे शंकरगढ़ के रहने वाले हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कल उनकी बिटिया का एग्जाम है। जिसका सेंटर देखने के लिए वे स्कूटी से जा रहे थे। ताकि सुबह दिक्कत न हो। मजार चौराहे के पास पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई और वे सड़क किनारे गिर पड़े। मंत्री नन्दी ने चिकित्सा के लिए हॉस्पिटल भेजने की बात कही तो बुजुर्ग अजय गुप्ता ने मना किया। कहा कि वे ठीक हैं। उन्होंने अपने घर तक भिजवाने के लिए कहा। बताया कि वे मंत्री नन्दी के सहयोगी संजय पहाड़ी के मामा हैं। मंत्री नन्दी ने बुजुर्ग को उनके घर तक पहुंचवाया।