विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवेदन शुरू

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश सरकार ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। यह योजना पारंपरिक कारीगरों और श्रमिकों को 10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवेदन शुरू

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों और श्रमिकों को 10 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अपने रोजगार को सशक्त बना सकें।इस योजना में दर्जी, लोहार, बढ़ई, नाई, हलवाई, राजमिस्त्री, कुम्हार, सोनार, टोकरी बुनकर, धोबी और मोची समेत विभिन्न ट्रेडों को शामिल किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को UPMSME Portal पर जाकर फॉर्म भरना होगा। आवेदन के दौरान आधार कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।

जिला उद्योग केंद्र के डीआईसी शरद टंडन ने बताया कि यह योजना पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रशिक्षण के बाद लाभार्थियों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद भी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, 05 नया कटरा, प्रयागराज स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।