
उच्च न्यायालय सेवा के 274 पदों के सृजन का शासनादेश जारी
Prayagraj News - प्रयागराज में, उच्च न्यायालय सेवा के 274 पदों का सृजन किया गया है और 92 अधिकारियों के प्रमोशन की अधिसूचना जारी की गई है। उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ ने लंबे समय से इस मुद्दे पर संघर्ष किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को मंजूरी दी, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों ने आभार व्यक्त किया।
प्रयागराज, विधि संवाददाता। प्रदेश शासन में लंबे समय से लंबित उच्च न्यायालय सेवा के 274 पदों के सृजन का शासनादेश जारी कर दिया और इसी क्रम में बुधवार को 92 अधिकारियों के प्रमोशन की अधिसूचना जारी कर दी गई। उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव निखिल कुमार सिंह ने बताया कि शासन में विभिन्न पदों के सृजन से संबंधित मामले पर संघ लंबे समय से संघर्षरत था। श्री सिंह ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस संबंध में विस्तृत प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया था, जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने 274 पदों के सृजन से संबंधित मामले पर अनुमोदन प्रदान किया।
उन्होंने 160 न्यायाधीशों के सापेक्ष 274 नए पद सृजित करने के लिए संघ और अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताया है। इसी क्रम में जारी महानिबंधक मंजीत सिंह श्योरण की अधिसूचना के अनुसार उच्च न्यायालय सेवा में संयुक्त निबंधक मनोज कुमार मालवीय को निबंधक, उप निबंधक वेद प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र प्रताप व शरद कुमार खरे को संयुक्त निबंधक, सहायक निबंधक अरविंद कुमार यादव, अनिल कुमार, कमला सिंह कुशवाहा, संतोष कुमार, राजेश कुमार त्रिपाठी, राकेश कुमार सिंह, राहुल श्रीवास्तव, योगेश कुमार व राजकुमार मिश्र को उप निबंधक, अनुभाग अधिकारी कामद टी शुक्ल, सुमित अग्रवाल, अशोक कुमार मिश्र, सुनील कुमार, प्रेम प्रकाश वर्मा, हुमा जमाल, भूपेश कुमार गौतम, प्रियब्रत सेनगुप्ता, आलोक कुमार सिंह, श्यामल रॉय, धीरेंद्र कुमार मिश्र, अनुपम शुक्ल, रमेश पांडे, हिमांशु मिश्र, आशीष कुमार श्रीवास्तव व शिशिर प्रकाश शुक्ल को सहायक निबंधक और 51 समीक्षा अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयानंद द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव बृजेश यादव, सहायक सचिव अंकुर, कोषाध्यक्ष प्रकर्ष मालवीय एवं खेल सचिव जुनैद अहमद के साथ कार्यकारिणी सदस्यों ने पदों के सृजन पर हर्ष व्यक्त किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




