इसी महीने से पोर्टल पर अपलोड होंगे रिक्त पद

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक अध्यापकों, प्रवक्ता, और प्राचार्यों की नई भर्ती के लिए पोर्टल तैयार कर लिया है। इस महीने से रिक्त पदों का विवरण अपलोड किया जाएगा, जिसमें 23 हजार टीजीटी और 1200 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं।

इसी महीने से पोर्टल पर अपलोड होंगे रिक्त पद

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक अध्यापकों, प्रवक्ता, प्रधानाचार्यों, असिस्टेंट प्रोफेसर और प्राचार्यों की नई भर्ती से पहले रिक्त पदों की सूचना के लिए पोर्टल तैयार हो गया है। आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार का कहना है कि इसी महीने से रिक्त पदों का ब्योरा अपलोड शुरू होगा। प्रदेश के 4512 एडेड माध्यमिक विद्यालयों और 330 एडेड महाविद्यालयों के रिक्त पदों की सूचना पोर्टल के माध्यम से ही ली जाएगी। वर्तमान में माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) के लगभग 23 हजार से अधिक पद रिक्त हैं।

इसी प्रकार महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1200 से अधिक पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 2022 में आवेदन लिए गए थे। उसके बाद से नई भर्ती नहीं आई है। यही नहीं इन चार सालों में टीजीटी-पीजीटी की लिखित परीक्षा नहीं हो सकी है जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा होने के बाद निरस्त हो चुकी है। अगले साल चुनाव होने के कारण जल्द ही नई भर्ती शुरू करने की तैयारी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।