Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUttar Pradesh Education Service Commission Establishes Vigilance System for Transparency in Examinations
पारदर्शिता के लिए विजलेंस अधिकारी की होगी नियुक्ति

पारदर्शिता के लिए विजलेंस अधिकारी की होगी नियुक्ति

संक्षेप:

Prayagraj News - उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परीक्षा संबंधी कार्यों में पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक विजिलेंस प्रणाली स्थापित करने का निर्णय लिया है। 910 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए परीक्षा के बाद साक्षात्कार पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। आयोग ने परीक्षा तिथियों के निर्धारण के लिए अन्य संस्थाओं के कैलेंडर का अध्ययन करने का निर्देश दिया है।

Dec 23, 2025 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के क्रियाकलापों में पारदर्शिता लाने तथा परीक्षा संबंधी अन्य कार्यों में शुचिता सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक विजिलेंस प्रणाली स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आयोग में विजलेंस अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। मंगलवार को हुई आयोग की बैठक में निर्णय लिया गया कि विज्ञापन संख्या 51 के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर आयोजित लिखित परीक्षा के बाद लंबित लम्बित साक्षात्कार के संबंध में लम्बित बिन्दुओं के परीक्षण के बाद शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। आयोग ने परीक्षा नियंत्रक से अपेक्षा की है कि विगत समय में स्थगित टीजीटी एवं पीजीटी की परीक्षाओं तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में परीक्षा तिथि निर्धारित करने के लिए अन्य आयोगों व भर्ती संस्थाओं के परीक्षा कैलेंडर का अध्ययन कर समय सारिणी तैयार कर आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें जिसके आधार पर इन परीक्षाओं के आयोजन की तिथियों का निर्धारण किया जा सके।

साथ ही आगामी परीक्षाओं के आयोजन के लिए परीक्षा केन्द्रों के चयन तथा विभिन्न प्रकार की एजेंसियों के चयन आदि की कार्यवाही को भी समयबद्ध व पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराया जाए ताकि परीक्षाओं को पूर्ण पारदर्शिता व शुचिता के साथ कराने के लिए कैलेंडर जारी किया जा सके। आयोग के पीआरओ संजय कुमार सिंह के अनुसार न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में अन्य प्रकरणों पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;