चयन आयोग को भेजी 23213 रिक्त पदों की सूचना

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 4512 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में 23213 शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों की सूचना दी है। इसमें प्रधानाचार्य के 1502, प्रधानाध्यापक के 1003, प्रवक्ता के 2705 और सहायक अध्यापक के 16114 पद शामिल हैं। ई-अधियाचन पोर्टल पर इन पदों को ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।

चयन आयोग को भेजी 23213 रिक्त पदों की सूचना

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने प्रदेश के 4512 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों के 23213 रिक्त पदों की सूचना उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजी है। अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से गुरुवार को चयन आयोग के सचिव मनोज कुमार को भेजे पत्र में प्रधानाचार्य के 1502, प्रधानाध्यापक के 1003, प्रवक्ता के 2705 और सहायक अध्यापक के 16114 और सहायक अध्यापक (संबद्ध प्राइमरी) के 1889 कुल 23213 रिक्त पदों की जानकारी दी गई है। अपर निदेशक ने लिखा है कि एनआईसी लखनऊ की ओर से विकसित ई-अधियाचन पोर्टल पर इन रिक्त पदों को ऑनलाइन माध्यम से भी अपलोड किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।