
सही तरीके से होगा एसआईआर तो बाहर होंगे फर्जी मतदाता : डिप्टी सीएम
Prayagraj News - दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल में भागवत कथा के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा नेताओं से कहा कि एसआईआर में पारदर्शिता के लिए सभी बूथ प्रभारी सही प्रपत्र भरें। उन्होंने फर्जी मतदाताओं को हटाने और सही मतदान के लिए मतदाता सूची के प्रकाशन की आवश्यकता पर जोर दिया। निर्वाचन आयोग ने 11 दिसम्बर तक का समय निर्धारित किया है।
मेजा। दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन सुशील मिश्र के आमंत्रण पर भागवत कथा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एसआईआर प्रहरी बैठक में भाजपा नेताओं व बूथ प्रभारियों से कहा कि एसआईआर में पारदर्शिता के लिए जरूरी है कि सभी बूथ प्रभारी व सेक्टर प्रभारी प्रपत्र को सही ढंग से भरवाएं। इसके बाद ऑनलाइन फीडिंग का कार्य कराने में बूथ प्रभारियों की मदद करें। कहा कि एसआईआर से मतदाता सूची का सही ढंग से प्रकाशन होगा। यह पवित्र लोकतंत्र के लिए जरूरी है। सही मतदान तभी होगा जब मतदाता सूची में फर्जी ढंग से शामिल लोगों को बाहर निकाल दिया जाएगा।
निर्वाचन आयोग ने 11 दिसम्बर तक का समय एसआईआर के लिए निर्धारित कर रखा है। 16 दिसम्बर को सूची का प्रकाशन है। इसमें यह जरूरी है कि सभी बूथों पर पहुंच मतदाता सूची में हुई गलतियों की जानकारी कर सुधार कराएं। उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर हुआ है। 65 लाख फर्जी मतदाता पकड़े गए, जो या तो बाहरी थे, या कम उम्र वाले थे। इसलिए सभी पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता, बूथ व सेक्टर प्रभारी अभी से सही लोकतंत्र लाने के लिए जुट जाएं। इस दौरान विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, विधायक दीपक पटेल, भाजपा नेता योगेश शुक्ला, गंगाप्रसाद मिश्र, ज्ञान पटेल, अमरेश तिवारी, सुबोध सिंह, अमरेश पांडेय, सुधाकर शुक्ल, विनय कुमार शुक्ल, नरेन्द्र तिवारी, सुरेन्द्र शुक्ला, आशीष सिंह, शैलेश पांडेय, हिमांशु शुक्ला, सत्यप्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




