पंजीकरण के नाम पर नहीं होगा स्कूलों में फर्जीवाड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में यूपी बोर्ड नए शैक्षणिक सत्र में उन स्कूलों पर नजर रखेगा जहां छात्रों की संख्या संसाधनों से अधिक है। कई स्कूल अमान्य छात्रों का पंजीकरण कराते हैं। बोर्ड ने संदिग्ध स्कूलों की जांच के लिए गाइडलाइन तैयार की है और जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से जांच करवाने का निर्णय लिया है।

पंजीकरण के नाम पर नहीं होगा स्कूलों में फर्जीवाड़ा

प्रयागराज। यूपी बोर्ड के नए शैक्षणिक सत्र में उन स्कूलों पर खास नजर रहेगी जहां उपलब्ध संसाधन की तुलना में छात्रसंख्या अधिक है। कई स्कूल दूसरे अमान्य स्कूल के बच्चों का पंजीकरण अपने यहां से करवा देते हैं। कुछ स्कूल ऐसे भी जहां कमरे तो 10-15 ही है लेकिन 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं की संख्या ही दो-ढाई हजार हो जाती है। इस लिहाज से अन्य कक्षाओं छह, सात, आठ, नौ और 11 की संख्या जोड़ने पर जो छात्रसंख्या बनेगी वह बहुत होगी। संदिग्घ स्कूलों की पड़ताल के लिए बोर्ड की ओर से गाइडलाइन तैयार की जा रही है। संबंधित जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक के अलावा बोर्ड की टीम भेजकर भी जांच करवाई जाएगी ताकि मानक के अनुरूप अध्ययन-अध्यापन हो सके।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।