यूपी बोर्ड : जेंडर की त्रुटि पर बालिकाओं को मिलेगा स्वकेंद्र
Prayagraj News - यूपी बोर्ड ने जेंडर त्रुटि के मामलों में बालिकाओं को स्वकेंद्र की सुविधा देने का निर्णय लिया है। सचिव भगवती सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया कि यदि किसी छात्रा का जेंडर कोड गलत है तो उन्हें स्वकेन्द्र पर परीक्षा देने की अनुमति दी जाए। यह कदम समानता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

प्रयागराज। जेंडर त्रुटि के मामलों में बालिकाओं को स्वकेंद्र की सुविधा दी जएगी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजा है कि कुछ परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं अन्य स्रोत से यह संज्ञान में लाया जा रहा है कि उनके जिले में कुछ परीक्षार्थियों के जेंडर या सेक्स कोड त्रुटिपूर्ण अंकित होने के कारण परीक्षार्थियों का आवंटन केन्द्र निर्धारण नीति के विपरीत दूसरे केन्द्रों पर हो गया है। इसके चलते कुछ छात्रों को स्वकेन्द्र की सुविधा मिल रही है जबकि छात्राओं को स्वकेन्द्र की सुविधा नहीं मिल पा रही है। लिहाजा ऐसी बालिका परीक्षार्थियों को स्वकेन्द्र अथवा निकटस्थ केन्द्र पर जहां पर विद्यालय की अन्य छात्राएं आवंटित हों, उसी केन्द्र पर परीक्षा दिलाने की व्यवस्था की जाए।
यदि किसी छात्र को जेंडर कोड त्रुटि के कारण स्वकेन्द्र की सुविधा प्राप्त हो रही है तो ऐसे परीक्षार्थियों को उसके विद्यालय के आवंटित अन्य बालक परीक्षार्थियों के केन्द्र से परीक्षा में सम्मिलित कराया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


