Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUttar Pradesh Board Deadline Approaches for School Exam Center Information Upload
अंतिम तिथि आज, हजारों स्कूलों ने नहीं दी सूचनाएं

अंतिम तिथि आज, हजारों स्कूलों ने नहीं दी सूचनाएं

संक्षेप: Prayagraj News - यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के केंद्र निर्धारण के लिए स्कूलों को 12 बजे तक ऑनलाइन सूचना अपलोड करनी है। 29,531 में से केवल 7,885 स्कूलों ने जानकारी अपलोड की है। यूपी बोर्ड के सचिव ने सभी विद्यालयों को जानकारी अपलोड करने का निर्देश दिया है, अन्यथा भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

Sun, 9 Nov 2025 10:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के केंद्र निर्धारण के लिए स्कूलों की ओर से ऑनलाइन सूचनाएं सोमवार रात 12 बजे तक अपलोड की जाएगी। अंतिम समयसीमा से 36 घंटे पहले रविवार दोपहर 12 बजे तक कुल 29,531 विद्यालयों में से मात्र 7,885 विद्यालयों की सूचना पोर्टल www.upmsp.edu.in पर अपलोड हो सकी थी। प्रदेश के 17,615 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने 36 घंटे पहले तक आधारभूत सूचनाओं को भरना भी शुरू नहीं किया था जबकि 4031 विद्यालयों की सूचना लम्बित प्रदर्शित हो रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सभी जिलों में सूचना अपलोड करने संबंधी सूची संलग्न करते हुए जिला विद्यालयों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि सभी विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं को सोमवार तक अनिवार्य रूप से अपलोड कराएं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही साथ तहसील स्तरीय समिति का गठन कराकर आधारभूत सूचनाओं का भौतिक सत्यापन भी प्रारंभ करें। 25 जिलों के 80 प्रतिशत स्कूल डिफाल्टर ऑनलाइन सूचना देने में 25 स्कूलों के 80 प्रतिशत स्कूल डिफाल्टर सूची में शामिल है। रविवार दोपहर 12 बजे तक सबसे कम उन्नाव के 416 स्कूलों में से 31 (सात प्रतिशत) स्कूल ही सूचनाएं अपलोड कर सके थे। अलीगढ़ के 813 में 81 (दस प्रतिशत), आगरा के 931 स्कूलों में से 111 (12 फीसदी), जौनपुर के 661 स्कूलों में 101 (15 फीसदी), लखनऊ के 787 स्कूलों में से 128 (16 प्रतिशत) जबकि प्रयागराज के 1121 स्कूलों में से 192 (17 फीसदी) ही सूचनाएं अपलोड कर सके थे।