फार्म-16 निःशुल्क उपलब्ध कराने को 75 लाख जारी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में 4512 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को फार्म-16 निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए 75 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। वित्त नियंत्रक ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि गलत या दोहरा भुगतान न हो। सेवाएं जेम पोर्टल के माध्यम से ली जाएंगी।

फार्म-16 निःशुल्क उपलब्ध कराने को 75 लाख जारी

प्रयागराज। प्रदेश के 4512 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को फार्म-16 निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए 75 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। वित्त नियंत्रक मदन लाल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षक को बजट भेजते हुए निर्देशित किया है कि अनियमित, गलत या दोहरा भुगतान न होने पाए। सीए, संस्था या फर्म की सेवाएं प्रत्येक दशा में जेम पोर्टल के माध्यम से ही ली जाएंगी। धनराशि शेष रहती है तो उसे 31 मार्च 2027 के पूर्व नियमानुसार समर्पण किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।