Prayagraj News: एसआरएन में जर्जर पिलर व छज्जा गिरने के कगार पर

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में एसआरएन अस्पताल की मेडिसिन आईसीयू के पास जर्जर पिलर और ओपीडी के सामने छज्जा गिरने के कगार पर है। बारिश के कारण आईसीयू में पानी भर गया, जिससे तीमारदारों को परेशानी हुई। ओपीडी में भी छज्जा खतरे में है, जो किसी भी समय गिर सकता है। मरम्मत की गंभीरता को नजरअंदाज किया जा रहा है।

एसआरएन में जर्जर पिलर व छज्जा गिरने के कगार पर
एसआरएन में जर्जर पिलर व छज्जा गिरने के कगार पर

Prayagraj News: प्रयागराज। भारी बारिश के बीच एसआरएन अस्पताल में मेडिसिन आईसीयू के पास जर्जर पिलर और ओपीडी के पास छज्जा गिरने के कगार पर है। दोनों किसी भी समय ढह सकता है। आईसीयू के पास पिलर बीच से टूट गया है, जिससे छत का पानी टकपता रहता है। जबकि पिलर के किनारे ही सीसीटीवी कैमरा लगा है। कैमरे से टूटा हुआ पिलर भी प्रमुख अधीक्षक कार्यालय में अधीक्षक व प्राचार्य देखते हैं लेकिन उसकी मरम्मत को प्राथमिकता नहीं देते। रविवार को हुई बारिश से आईसीयू के पास पानी भर जाने से तीमारदार सामान उठाकर दूसरी ओर चले गए। इसी तरह ओपीडी में यूजर चार्जर काउंटर से बाहर निकलने वाले रास्ते पर छज्जा जर्जर हो गया है, जो किसी भी समय किसी मरीज व तीमारदार पर गिर सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: एसआरएन में जर्जर पिलर व छज्जा गिरने के कगार पर