दो दिन में निस्तारित करने होंगे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लंबित आवेदन

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज नगर निगम ने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों के लंबित आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने का निर्णय लिया है। नगर आयुक्त साईं तेजा ने बैठक में लिपिकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को फटकार लगाते हुए सभी लंबित मामलों को सात दिन में निपटाने का निर्देश दिया।

 दो दिन में निस्तारित करने होंगे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लंबित आवेदन

प्रयागराज। नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों के लंबित आवेदनों को अतिशीघ्र निस्तारित करना होगा। नगर आयुक्त साईं तेजा ने शहर के आठ जोन में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाले लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ बैठक में यह अल्टीमेटम दिया है। पार्षदों ने पिछले सप्ताह जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समय से नहीं मिलने का मामला सदन में उठाया था। सदन ने सात दिन में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का निर्णय ले लिया, लेकिन इसे अमल में लाने के लिए नगर आयुक्त ने गत दिवस बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त ने हर जोन में लंबित जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र का ब्योरा मांगा। बड़ी संख्या में प्रमाणपत्र के मामले लंबित मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई।

बैठक में लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटरों को फटकार लगाने के बाद सभी लंबित प्रमाणपत्रों को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया। जोनल अधिकारियों को भी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समय से बनाने पर निगारनी करने और लिपिकों के साथ नियमित बैठक करने का निर्देश दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।