आयोग ने दोगुने परीक्षा केंद्रों की मांगी सूची
Prayagraj News - अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 12 मई को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है। आयोग ने 25 केंद्रों की जगह अब 50 केंद्रों की मांग की है, जिससे 20,000 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। एडीएम सिटी ने सभी विद्यालयों को सहमति के लिए पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 12 मई को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए अब नए सिरे से परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। जिले से 10 हजार अभ्यर्थियों के लिए 25 परीक्षा केंद्रों की सूची भेजी गई थी, लेकिन आयोग ने दोगुने परीक्षा केंद्रों की सूची मांगी है। जिससे यहां पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के बढ़ने की उम्मीद है। आयोग की ओर से पत्र आने के बाद एडीएम सिटी ने सभी विद्यालयों को सहमति के लिए पत्र भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 21 मई को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा होगी। आयोग की ओर से जब केंद्रों की सूची मांगई तो जिला प्रशासन ने 25 केंद्रों की सूची भेजी थी।
अब दूसरी बार फिर से केंद्रों की सूची मांगी गई है। इससे माना जा रहा है कि यहां पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी है। दोगुने केंद्रों का मतलब है कि अब 50 केंद्रों पर 20 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र का कहना है कि आयोग के निर्देश के क्रम में फिर से केंद्रों की सूची भेजी जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


