प्रवक्ता भर्ती की उत्तरकुंजी जारी, 18 तक मांगी आपत्ति
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 9 और 10 मई को आयोजित एडेड कॉलेजों की प्रवक्ता भर्ती की मास्टर सेट की अंतरिम उत्तरकुंजी जारी की। अभ्यर्थी अपनी जन्मतिथि और अनुक्रमांक से लॉगिन कर उत्तरकुंजी का मिलान कर सकते हैं। आपत्तियां 18 मई रात 12 बजे तक ऑनलाइन दर्ज की जा सकती हैं।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने नौ और दस मई को आयोजित एडेड कॉलेजों की प्रवक्ता भर्ती के सभी विषयों की मास्टर सेट की अंतरिम उत्तरकुंजी अपनी अधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर मंगलवार को जारी कर दी। अभ्यर्थी अपने अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि से लॉगिन करके मास्टर सेट की प्रोविजनल उत्तरकुंजी का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तरकुंजी के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वह 18 मई की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करा सकता है। अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
आयोग ने भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, इतिहास, शिक्षा, अंग्रेजी, कृषि, वाणिज्य, समाजशास्त्र, नागरिक शास्त्र, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, हिन्दी एवं कला समेत सभी विषयों की उत्तरकुंजी जारी की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


