प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती-2022 के तहत 624 पदों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित किया है, जिसमें 15 जून से 27 जून तक विषयवार साक्षात्कार होंगे।

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती-2022 के तहत 624 पदों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार साक्षात्कार 15 जून से शुरू होकर 27 जून तक विषयवार होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जून को वाणिज्य, कला, मनोविज्ञान, कृषि एवं गृह विज्ञान विषयों के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। 16 जून को भौतिक विज्ञान एवं इतिहास, 17 जून को रसायन विज्ञान एवं समाजशास्त्र, 18 जून को नागरिक शास्त्र एवं गणित तथा 19 जून को जीव विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होंगे। वहीं 20 जून को संस्कृत, 22 जून को भूगोल एवं शिक्षा शास्त्र, 23 जून को अर्थशास्त्र, 24 जून को अंग्रेजी तथा 25 व 27 जून को क्रमशः अंग्रेजी और हिन्दी विषय के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा।
सफल अभ्यर्थी 5 जून से अपना साक्षात्कार पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


