प्रयागराज में आज UPSC इंजीनियरिंग सेवा व जियो साइंटिस्ट परीक्षा
Prayagraj News - संघ लोक सेवा आयोग द्वारा इंजीनियरिंग सेवा और कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा आज जिले के पांच केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 1818 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं और यह कर्नलगंज, डीपी गर्ल्स, डीएवी, आर्य कन्या और भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज में होगी।

प्रयागराज में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की इंजीनियरिंग सेवा और कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2026 आज आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1818 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।
दो पालियों में होगी परीक्षा
यह परीक्षा दो पालियों में होगी- पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इसके लिए कर्नलगंज, डीपी गर्ल्स, डीएवी, आर्य कन्या और भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को संगम सभागार में हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच लोक इंस्पेक्टिंग ऑफिसर तैनात किए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



