Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUPSC Engineering Service Combined Geo Scientist Exam 2026 in Prayagraj

जिले के पांच केंद्रों पर इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा कल
संक्षेप:
Prayagraj News - प्रयागराज में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा इंजीनियरिंग सेवा और कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 9:30 से 11:30 और 2 से 5 बजे दो पालियों में किया जाएगा। कुल 1818 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं और परीक्षा कर्नलगंज, डीपी गर्ल्स, डीएवी, आर्य कन्या और भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज में होगी।
Feb 07, 2026 11:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की ओर से इंजीनियरिंग सेवा और कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार को जिले के पांच केंद्रों पर कराई जाएगी। सुबह 9:30 से 11:30 और दो से पांच बजे की दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए जिले में कुल 1818 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा कर्नलगंज, डीपी गर्ल्स, डीएवी, आर्य कन्या और भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज में कराई जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को संगम सभागार में बैठक हुई। परीक्षा के लिए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच लोक इंस्पेक्टिंग ऑफिसर की तैनाती की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




