बीईओ और आरओ/एआरओ भर्ती शुरू करने की मांग
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय में ज्ञापन सौंपा, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती शुरू करने की मांग की गई। छात्रों ने चयन प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने की अपील की।

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। प्रतियोगी छात्रों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर खंड शिक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी(आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती शुरू करने की मांग की।संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के प्रतिनिधियों का कहना है कि लंबे समय से इन भर्तियों की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के हित में चयन प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


