Prayagraj News: आरओ/एआरओ के 500 से अधिक पदों पर भर्ती इसी माह से

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इसी महीने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 500 से अधिक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। आयोग को सचिवालय और राजस्व परिषद से रिक्तियों का अधियाचन मिल चुका है। पदोन्नतियों के बाद एआरओ के पद बढ़े हैं। विज्ञापन जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

आरओ/एआरओ के 500 से अधिक पदों पर भर्ती इसी माह से
आरओ/एआरओ के 500 से अधिक पदों पर भर्ती इसी माह से

Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन इसी महीने जारी करने की तैयारी है। इसी के साथ लाखों बेरोजगारों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। इस बार एआरओ के पदों की संख्या अधिक है क्योंकि हाल ही में लगभग 350 एआरओ की पदोन्नति आरओ पर की गई है। इससे पहले 2023 में 411 पदों पर भर्ती आई थी जिसमें रिकॉर्ड 1076004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आयोग को उत्तर प्रदेश सचिवालय से समीक्षा अधिकारी के 92 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी के 267 कुल 359 पदों के साथ ही राजस्व परिषद से आरओ/एआरओ के 69 पदों का अधियाचन पहले ही मिल गया था।

उसके बाद पदों की संख्या में वृद्धि हुई है। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी का कहना है कि रिक्त पदों का अधियाचन मिल चुका है और कोशिश है कि इसी महीने आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: आरओ/एआरओ के 500 से अधिक पदों पर भर्ती इसी माह से