एलटी ग्रेड वाणिज्य की मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
Prayagraj News - प्रयागराज में यूपी लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी किए हैं। मुख्य परीक्षा 22 अप्रैल को लखनऊ में होगी। प्रारंभिक परीक्षा में 66165 में से 30619 ने भाग लिया, जिसमें से 887 सफल घोषित हुए थे। 46 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त हुए।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) 2025 की वाणिज्य विषय की मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा 22 अप्रैल को लखनऊ में 9:30 से 12:30 बजे की पाली में होगी। पुरुष शाखा के 35 तथा महिला शाखा के 23 कुल 58 पदों पर चयन के लिए 21 दिसंबर को प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें पंजीकृत 66165 अभ्यर्थियों में से 30619 परीक्षा में सम्मिलित हुए। 18 फरवरी को घोषित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में से 887 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।
बाद में न्यूनतम आवश्यक अर्हताएं पूरी नहीं करने के कारण इनमें से 46 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त करते हुए 15 अप्रैल तक अपील का अवसर दिया गया था। आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इनमें से 12 अभ्यर्थियों ने अपील की थी जो बलहीन होने के कारण निरस्त कर दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


