प्रवक्ता भर्ती के दो विषयों के प्रवेश पत्र जारी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज में मनोविज्ञान और अपराध विज्ञान तथा दंडशास्त्र की प्रारंभिक परीक्षा 17 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, जिनका डाउनलोड अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर से कर सकते हैं।

प्रवक्ता भर्ती के दो विषयों के प्रवेश पत्र जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता भर्ती 2025 के दो विषयों मनोविज्ञान तथा अपराध विज्ञान और दंडशास्त्र की प्रारंभिक परीक्षा 17 जून को क्रमश: प्रथम सत्र (9:30 से 11:30 बजे) और द्वितीय सत्र (2:30 से 4:30 बजे) लखनऊ स्थित आयोग परीक्षा भवन के भूमितल में आयोजित की जाएगी। आयोग ने इन परीक्षाओं के लिए प्रवेश-पत्र सोमवार को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर के जरिए प्रवेश पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।