एलटी ग्रेड वाणिज्य-संस्कृत मुख्य परीक्षा के आवेदन शुरू

Feb 25, 2026 11:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) 2025 की मुख्य परीक्षा के लिए 11 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। वाणिज्य और संस्कृत विषयों के लिए प्रारंभिक परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को 18 मार्च तक आवेदन जमा करने होंगे।

एलटी ग्रेड वाणिज्य-संस्कृत मुख्य परीक्षा के आवेदन शुरू

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) 2025 के वाणिज्य और संस्कृत विषयों की मुख्य परीक्षा के लिए 11 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 18 फरवरी को घोषित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में वाणिज्य पुरुष शाखा के 35 तथा महिला शाखा के 23 पदों पर पंजीकृत 66165 अभ्यर्थियों में से 30619 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इनमें से 887 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। संस्कृत पुरुष शाखा के 90 व महिला शाखा के 92 पदों तथा अन्य छह पदों के लिए प्रारम्भिक परीक्षा में पंजीकृत 40402 अभ्यर्थियों में से 26273 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।

इनमें से 2772 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। चयनित अभ्यर्थियों को 18 मार्च तक ऑफलाइन आवेदन डाक से या स्वयं उपस्थित होकर लोक सेवा आयोग कार्यालय में जमा करना होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।