एपीओ 2025 मेंस के लिए 22 तक मांगे आवेदन

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) 2025 की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। अंतिम तिथि 22 मई है, और हार्डकॉपी 29 मई तक जमा करनी होगी। 2856 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

एपीओ 2025 मेंस के लिए 22 तक मांगे आवेदन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) 2025 की मुख्य परीक्षा के लिए 22 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन भरे गए फार्मसेट (आवेदन-पत्र) की हार्डकॉपी सभी संलग्नकों (प्रत्येक वर्ष की अंक तालिकाओं, उपाधियों तथा अन्य सभी दावों से संबंधित प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां) सहित 29 मई की शाम पांच बजे तक आयोग कार्यालय में पंजीकृत डाक से या स्वयं उपस्थित होकर जमा करनी है। 22 मार्च 2026 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 2856 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। 16 सितम्बर 2025 को 182 पदों के लिए जारी विज्ञापन के सापेक्ष कुल 93419 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था एवं परीक्षा में कुल 50795 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।