परीक्षाओं में त्रुटि रोकने को विशेष समिति की मांग

Mar 12, 2026 11:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज के संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के संयोजक पंकज पांडेय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को पत्र लिखकर आगामी परीक्षाओं में त्रुटियों से बचाव के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय होगी, जिससे अभ्यर्थियों का विश्वास मजबूत होगा।

परीक्षाओं में त्रुटि रोकने को विशेष समिति की मांग

प्रयागराज। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के संयोजक पंकज पांडेय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र देकर आगामी परीक्षाओं में संभावित तकनीकी, प्रशासनिक व वैधानिक त्रुटियों से बचाव के लिए विशेष विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आयोग की परीक्षाओं में समय-समय पर आने वाली समस्याओं से अभ्यर्थियों को कठिनाई होती है। प्रस्तावित समिति परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र, नियमावली और व्यवस्थाओं की जांच कर त्रुटियां दूर करे। इससे परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बन सकेगी तथा अभ्यर्थियों का भरोसा मजबूत होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।