एलटी ग्रेड जीव विज्ञान की मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा की तिथियों में बार-बार परिवर्तन से अभ्यर्थी परेशान हैं। अभ्यर्थियों ने परीक्षा तिथि को बदलने की मांग की है। कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती के परिणाम की घोषणा की मांग भी की गई है।

एलटी ग्रेड जीव विज्ञान की मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा की तिथियों में बार-बार परिवर्तन किए जाने से अभ्यर्थी परेशान हैं। पूर्व में तीन मई को निर्धारित प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर सात जून को प्रस्तावित की गई और फिर इसे 14 जून कर दिया गया। वहीं 13 जून को एलटी ग्रेड जीव विज्ञान विषय की मुख्य परीक्षा निर्धारित है। रमेश कुमार, केेशव मौर्य, राजकुमार तिवारी, सोहन चौधरी, अनिल कुमार और अनुज चौधरी आदि ने मंगलवार को आयोग में ज्ञापन देकर एलटी ग्रेड जीव विज्ञान की मुख्य परीक्षा 13 जून के बजाय आगे किसी उपयुक्त तिथि पर कराने की मांग की। उनका कहना है कि 13 एवं 14 जून को लगातार दो दिनों में परीक्षाओं में सम्मिलित होना मुश्किल होगा। जिन अभ्यर्थियों का केंद्र दूर स्थानों पर आवंटित होगा उनकी परीक्षा छूट भी सकती हैं।

कृषि भर्ती के परिणाम को लेकर एक्स पर अभियान

कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार को एक्स पर अभियान चलाया। कृषि प्रतियोगी छात्र गौरव यादव, अमित शुक्ला, रविन्द्र चौधरी, पंकज निषाद, शिवा यादव, आशुतोष त्रिपाठी आदि ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को टैग करके परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पेट 2023 के तहत 3446 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ था, जिसकी मुख्य परीक्षा 13 जुलाई 2025 को कराई जा चुकी है। आठ माह से अधिक का समय बीतने के बावजूद मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

परीक्षा तिथियों में परिवर्तन क्यों हुआ है?
परीक्षा तिथियों में परिवर्तन आयोग की ओर से बार-बार किया जा रहा है, जिससे अभ्यर्थी परेशान हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।