सहायक कुलसचिव भर्ती के साक्षात्कार 23-24 को
Prayagraj News - प्रयागराज में उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयित) सेवा सहायक कुलसचिव भर्ती-2024 के लिए 138 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 23 और 24 मार्च को आयोजित होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। कुल 39 रिक्तियों के लिए 6569 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 1841 ने परीक्षा दी थी।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयित) सेवा सहायक कुलसचिव भर्ती-2024 में सफल 138 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 23 और 24 मार्च को दो सत्र में होंगे। अनुसचिव शैलेन्द्र सिंह के अनुसार चयनित अभ्यर्थी वांछित अभिलेखों की मूल एवं छायाप्रति के साथ प्रथम सत्र के साक्षात्कार के लिए सुबह 8:30 बजे और द्वितीय सत्र के साक्षात्कार के लिए 12:30 आयोग परिसर स्थित सरस्वती भवन में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। 27 एवं 28 अप्रैल 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर 138 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। कुल 39 रिक्तियों के लिए 6569 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें से 1841 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


