Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUP Teacher Recruitment Candidates Protest Against Removal of Waiting List
शिक्षक भर्ती में प्रतीक्षा सूची समाप्त करने पर भड़के प्रतियोगी

शिक्षक भर्ती में प्रतीक्षा सूची समाप्त करने पर भड़के प्रतियोगी

संक्षेप:

Prayagraj News - उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती में प्रतीक्षा सूची की व्यवस्था समाप्त करने से प्रतियोगी छात्रों में आक्रोश फैल गया है। छात्रों का कहना है कि यह निर्णय उनके साथ अन्याय है और टीजीटी-पीजीटी भर्तियों के लिए प्रतीक्षा सूची को फिर से लागू किया जाना चाहिए। अन्यथा, वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

Dec 10, 2025 08:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षक भर्ती में प्रतीक्षा सूची की व्यवस्था समाप्त करने से प्रतियोगी छात्रों में आक्रोश है। प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल के शीतला प्रसाद ओझा का कहना है कि प्रतीक्षा सूची समाप्त करना प्रतियोगी छात्रों के साथ अन्याय है, क्योंकि टीजीटी और पीजीटी की भर्तियों में चार से पांच वर्ष लग जाते हैं। ऐसे में जरूरत है कि टीजीटी-पीजीटी की भर्तियों के लिए प्रतीक्षा सूची से संबंधित प्रावधान उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग अधिनियम 2023 में जोड़ा जाए। अन्यथा की स्थिति में प्रतियोगी छात्र आयोग के खिलाफ बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतीक्षा सूची से अधिकतम छात्रों को नौकरी पाने का रास्ता साफ होगा।