रामबाग से टैगोर टाउन तक लगेंगे नए ट्रांसफॉर्मर, 45 करोड़ मंजूर

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए यूपी पावर कॉर्पोरेशन ने 45 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। नए ट्रांसफॉर्मर और नई लाइनें स्थापित की जाएंगी। 304 विकास कार्यों से बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्याएं कम होंगी। गर्मी में ओवरलोड से राहत मिलेगी।

रामबाग से टैगोर टाउन तक लगेंगे नए ट्रांसफॉर्मर, 45 करोड़ मंजूर

प्रयागराज। शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए यूपी पावर कॉर्पोरेशन ने 45 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस पैसे से रामबाग में 13, नैनी में 18, कल्याणी देवी में 4, करैलाबाग में 16, बमरौली में 17, मेयोहाल में 26 और टैगोर टाउन में 21 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। चीफ इंजीनियर प्रथम राजेश कुमार ने बताया कि इसके अलावा 33 केवी की 9 नई लाइनें और 11 केवी की 23 लाइनें भी बनेंगी। दो उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। शहर में कुल 304 विकास कार्य कराए जाएंगे। यह काम पूरा होने के बाद शहर में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की दिक्कत कम होगी।

गर्मी में ओवरलोड से ट्रिपिंग की समस्या से भी राहत मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।