अमेरिका-ईरान के संघर्ष का भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ेगा

Mar 12, 2026 11:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में यूपी लोक सेवा आयोग के पीसीएस 2024 के साक्षात्कार के 15वें दिन, अभ्यर्थियों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे गए, जिसमें अमेरिका-ईरान संघर्ष, भारत की खेल योजनाएं और समावेशी शिक्षा शामिल हैं। एक मजेदार वाकया भी हुआ जब एक सदस्य ने खाने के बारे में पूछा।

अमेरिका-ईरान के संघर्ष का भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ेगा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस 2024 के साक्षात्कार के 15वें दिन बुधवार को विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों से उनके विषय और कॅरियर संबंधित प्रश्नों के अलावा देश-विदेश के घटनाक्रम पर सवाल पूछे। एक अभ्यर्थी से पूछा कि अमेरिका और ईरान के बीच जो संघर्ष चल रहा है उसका भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा। एक अन्य अभ्यर्थी से पूछा कि इस संघर्ष में अमेरिका सही है या ईरान। ईरान संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब पर हमला क्यों कर रहा है। क्रिकेट के शौकीन के एक अभ्यर्थी से पूछा कि भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता है, इसकी तीन मुख्य विशेषता क्या है।

यूपी सरकार की महिला उत्थान की कुछ योजनाएं बताएं और आप किस क्षेत्र में काम करना चाहेंगे। मिशन कर्मयोगी क्या है। मेधावी छात्र और दिव्यांग छात्र को अलग-अलग कैसे पढ़ाएंगे। बतौर एसडीएम समावेशी शिक्षा को कैसे बढ़ावा देंगे।एक अभ्यर्थी से पूछा कि भारत की राष्ट्र भाषा और मातृभाषा बताओ। शासन और प्रशासन में क्या अंतर है, कोचिंग सेंटर कॉमर्शियल हो गए हैं बच्चों को बहुत लूट रहे हैं आपके हिसाब से इन संस्थानों पर रोक लगानी चाहिए या नहीं, कृषि के क्षेत्र में पिछली एक सदी में कितनी बड़ी खोज हुई है, यूपी में खेल सुधार कैसे होगा, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी है और इसको कैसे सुधारा जा सकता है, अगर यूपी के सभी जिलों में एम्स बनाना है तो बजट कहां से लाएंगे।भूगोल और अर्थशास्त्र में क्या संबंध है, यूपी कितने राज्यों से घिरा है, हमारी सीमा कितने देशों से स्पर्श करती है। क्या किसानों की आय दोगुना हुई है, किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार की चलाई योजनाओं से अलग क्या करोगे, ग्रामीण क्षेत्र में किसानों की अभी क्या-क्या समस्याएं दिखाई दे रही है। विकसित भारत का लक्ष्य 2047 ही क्यों रखा है, स्वतंत्रता प्राप्ति के 100 साल पूरे होने से अलग कुछ बताओ, दालों, मोटा अनाज, मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए क्या करेंगे?जब इंटरव्यू बोर्ड ने बोला...तो फिर उठा ही लो बिस्किटप्रयागराज। साक्षात्कार के दौरान एक मजेदार वाकया हुआ। एक अभ्यर्थी साक्षात्कार देने के बाद वापस जाने के लिए मुड़ा तो इंटरव्यू बोर्ड के एक सदस्य ने पूछा अरे सुनो बाहर ये अफवाह फैली है क्या कि अंदर कुछ खाने का भी मिल रहा है। इस पर अभ्यर्थी ने जवाब दिया जी हां सर। यह सुनकर उक्त सदस्य ने कहा कि ठीक है फिर आप भी बिस्किट उठा ही लो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।