पीसीएस साक्षात्कार : पब्लिक सर्विस और सोशल सर्विस में क्या अंतर है?

Feb 21, 2026 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पीसीएस 2024 के साक्षात्कार में विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों से व्यक्तिगत रुचि, समसामयिक घटनाक्रम, और एआई जैसे विषयों पर सवाल पूछे। कुछ सवालों में गंगा-यमुना की संगम, महात्मा गांधी का नाम, और शादी के लिए आदर्श साथी का चयन शामिल थे। एआई पर भी गहन चर्चा की गई।

पीसीएस साक्षात्कार : पब्लिक सर्विस और सोशल सर्विस में क्या अंतर है?

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस 2024 के साक्षात्कार के छठवें दिन शनिवार को भी विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों से परिस्थिति आधारित, समसामयिक घटनाक्रम के अलावा व्यक्तिगत रुचि से संबंधित सवाल भी पूछे। इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा- ‘पब्लिक सर्विस और सोशल सर्विस में क्या अंतर है’। संगम को संगम क्यों कहा जाता है, प्रयागराज को प्रयागराज क्यों कहा जाता है, गंगा-यमुना-सरस्वती नदी के बारे में आप क्या जानते हो, प्रयागराज में कौन से नदियां मिलती हैं, सरस्वती नदी के बारे में बताइए, क्या आप मानते हो कि यहां गंगा-यमुना के साथ सरस्वती नदी भी मिलती है, सरस्वती नदी के बारे में क्या साक्ष्य मिले हैं? सरयू नदी कहां से निकलती है और कहां गिरती है? महात्मा गांधी को मोहनदास करमचंद गांधी क्यों नहीं कहा जाता है।

महात्मा गांधी ही क्यों कहा जाता है, एक देश एक चुनाव से आप सहमत हैं, कल्पवृक्ष और पारिजात वृक्ष के विषय में क्या जानते हैं, अगर आप मेघालय घूमने जाएंगे तो कहां जाएंगे, अगर आप को ड्यूटी के दौरान विदेश घूमने का मौका मिले तो कहां जाना चाहेंगे, अगर दिल्ली पुलिस में कोई एक्स नाम की महिला है और उससे आप को शादी करनी है तो उसका क्या गुण देखेंगे। महिला अभ्यर्थी से पूछा कि शादी के लिए कैसा लड़का चाहिए, डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, सिविल सर्वेंट में से किसे चुनेंगी। कैसा पति चाहिए, उस पर हुकुम चलाओगी, लिव इन रिलेशनशिप, नीला ड्रम केस पर सवाल पूछा। हाउस वाइफ होना क्या गलत है। एक अन्य अभ्यर्थी से पूछा कि बजट में पूंजीगत व्यय और राजस्व व्यय क्या होते हैं, संगठित और असंगठित क्षेत्र क्या हैं। विशेषज्ञों ने पूछा कि गिग वर्कर क्या है, गिग शब्द का अर्थ, सरकार मूर्ति निर्माण कर रही है लेकिन विश्वविद्यालय की हालत खराब है, आपको नहीं लगता कि ये पैसा मूर्ति बनवाने के बजाय शिक्षा पर खर्च करना चाहिए, अगर आपको पैसे खर्च करने हो तो कहां करोगे मूर्ति पर या शिक्षा पर, किसी एक को चुनना हो तो किस पर खर्च करेंगे? भ्रष्टाचार के व्यक्तिगत कारण होते हैं आप मुझे संस्थागत कारण बताइए। पारदर्शिता के अलावा भी बताइए। विशेषज्ञों का पसंदीदा विषय बना हुआ है एआई प्रयागराज। पीसीएस का साक्षात्कार ले रहे विशेषज्ञों का पसंदीदा विषय एआई बना हुआ है। इंटरव्यू बोर्ड ने अभ्यर्थियों से एआई के खतरे, संप्रभु एआई, भारत, चीन और अमेरिका के एआई टूल्स का प्रयोग करता है, यह तो संप्रभु एआई के विपरीत है, किन्हीं दो भारतीय एआई कंपनियों के नाम, प्रशासन में आईटी के अनुप्रयोग और नवाचार, एआई समिट किस नाम से हो रहा है, क्या आपको लगता है कि एआई से जॉब्स कम हो जाएंगी, आपको अगर नीति बनानी हो तो कौन सी नीति बनाओगे, एआई को बेहतरीन तरीके से प्रयोग के लिए आप नीति में किन-किन बातों को वरीयता देंगे। सेमिकंडक्टर, रूस-यूक्रेन युद्ध, देश के तीन प्रधानमंत्री का नाम बताएं जिन्होंने कुछ अच्छा किया। रोजगार, बाल श्रम, लखपति दीदी, अपने घर के बुजुर्ग लोगों के लिए तीन प्राथमिकताएं बताएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।