Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUP Deputy CM Brajesh Pathak Visits Prayagraj Discusses Voter Integrity and Political Landscape
मोदी का विजय रथ थमने वाला नहीं: डिप्टी सीएम

मोदी का विजय रथ थमने वाला नहीं: डिप्टी सीएम

संक्षेप:

Prayagraj News - उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज को नकार दिया है और पश्चिम बंगाल में भी बदलाव का माहौल है। उन्होंने फर्जी मतदाताओं के खिलाफ एसआईआर अभियान को लोकतंत्र का महाभियान बताया।

Nov 18, 2025 11:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को प्रयागराज पहुंचे, जहां बमरौली एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस दौरान डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। ब्रजेश पाठक ने कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज की राजनीति को नकार दिया और अब पश्चिम बंगाल में भी लोग बदलाव का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, राजद, वामदल और तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को हटाने का सपना देखा था, लेकिन जनता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने दावा किया कि पीएम का विजय रथ रुकने वाला नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसआईआर अभियान पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह अब लोकतंत्र का महाभियान बन चुका है। इससे वास्तविक मतदाता सामने आएंगे और फर्जी घुसपैठी बने मतदाताओं का सफाया होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि विपक्षी दल इस अभियान से क्यों डर रहे हैं? डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि कुछ दल फर्जी मतदाताओं के सहारे अपनी राजनीति चमकाते रहे, लेकिन अब इस पर पूर्ण विराम लग जाएगा। इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक दीपक पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारती, राजेश केसरवानी, रामलोचन साहू, देवाशीष पांडे, संतोष त्रिपाठी, हर्षित मिश्र, रॉबिन साहू, ज्ञान बाबू केसरवानी आदि मौजूद रहे।