Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUP Board Warns Against Fake Websites Official Site is www upmsp edu in
यूपी बोर्ड की चेतावनी: आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें विश्वास
Prayagraj News - प्रयागराज में, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आमजन को चेतावनी दी है कि उनकी आधिकारिक वेबसाइट केवल www.upmsp.edu.in है। कुछ फर्जी वेबसाइटें जैसे www.upmsp-edu.in और www.upmsponline.in सक्रिय हैं, जिससे भ्रम...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 11 Sep 2025 11:33 AM
प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने आमजन को सचेत करते हुए स्पष्ट किया है कि परिषद की आधिकारिक वेबसाइट केवल www.upmsp.edu.in है। हाल ही में कुछ फर्जी वेबसाइटें www.upmsp-edu.in और www.upmsponline.in सक्रिय पाई गई हैं, जिनसे विद्यार्थियों, अभिभावकों व विद्यालयों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने कहा कि संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल www.upmsp.edu.in पर ही प्रकाशित की जाती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




