परीक्षा से ठीक पहले सैकड़ों छात्रों के विवरण में संशोधन

Feb 08, 2026 10:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में 18 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड कई परीक्षार्थियों के नाम, जन्मतिथि, जेंडर और अन्य विवरणों में संशोधन करेगा। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने विद्यालयों से 25 जनवरी तक आवश्यक आवेदन पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए थे। संशोधित विवरण के साथ नए प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे।

परीक्षा से ठीक पहले सैकड़ों छात्रों के विवरण में संशोधन

प्रयागराज। 18 फरवरी से शुरू हो रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 से ठीक पहले यूपी बोर्ड सैकड़ों परीक्षार्थियों के नाम, माता/पिता के नाम, जन्मतिथि, जेंडर/जाति या विषय/वर्ग आदि में संशोधन करने जा रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद त्रुटि संशोधन के नाम पर होने वाली परेशानी से परीक्षार्थियों को बचाने के लिए बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने एक मौका दिया था। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया गया था कि आवश्यक प्रपत्रों के साथ 25 जनवरी तक प्रधानाचार्यों से संशोधन के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर लें। सभी प्रकरणों के परीक्षण के बाद अवशेष त्रुटियों, रिस्टोर व डिलीट का विद्यालयवार विवरण साक्ष्यों/अभिलेखों एवं अपनी संस्तुति के साथ 31 जनवरी तक अनिवार्य रूप से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा था।

अब पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, बरेली और गोरखपुर से बोरे में भरकर संशोधन के प्रकरण आ रहे हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह का कहना है कि विवरण में संशोधन के बाद परीक्षार्थियों को संशोधित प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड ने पहले भी प्रधानाचार्यों की ओर से अपलोड छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों की त्रुटियों में संशोधन के लिए कई बार वेबसाइट खोली थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।