Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUP Board to Increase Exam Centers for Hindi Exams on February 18 2026
बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, एक ही दिन होगी हाईस्कूल और इंटर की हिंदी परीक्षा

बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, एक ही दिन होगी हाईस्कूल और इंटर की हिंदी परीक्षा

संक्षेप: Prayagraj News - यूपी बोर्ड ने 18 फरवरी 2026 को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिन्दी परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराने का निर्णय लिया है, जिससे सैकड़ों नए परीक्षा केंद्र बढ़ाने की आवश्यकता होगी। बोर्ड का उद्देश्य अधिकतम 2200 छात्रों को एक केंद्र पर आवंटित करना है, लेकिन इस निर्णय.…

Sun, 9 Nov 2025 03:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल हिन्दी और इंटरमीडिएट सामान्य हिन्दी की परीक्षा 18 फरवरी 2026 को एक ही शिफ्ट में कराने के निर्णय से सैकड़ों परीक्षा केंद्र बढ़ाने होंगे। वैसे तो बोर्ड के अफसर स्वयं मान रहे हैं कि 200 से अधिक केंद्र बढ़ाने पड़ सकते हैं लेकिन जानकारों की मानें तो यह संख्या और अधिक हो सकती है। पिछले कुछ सालों में यूपी बोर्ड की कोशिश रही है कि परीक्षा केंद्रों की संख्या कम से कम रखी जाए। इससे नकलविहीन परीक्षा के लिए केंद्रों की निगरानी में आसानी होती ही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यही कारण है कि बोर्ड ने इस बार केंद्र निर्धारण नीति में ही एक केंद्र पर अधिकतम 2200 छात्र आवंटन करने का प्रावधान किया है जो पिछले साल 2000 और उससे पहले 1600 ही हुआ करती थी। इसका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक परीक्षार्थी अच्छी छवि के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में समायोजित कर लिए जाएं और केंद्र भी कम बनाने पड़े। हालांकि 10वीं-12वीं की हिन्दी व सामान्य हिन्दी की परीक्षा एक दिन व एक ही पाली में कराने के निर्णय से केंद्रों की संख्या घटने की बजाय बढ़ाने की स्थिति बन गई है।

डीआईओएस की बढ़ जाएगी मनमानी

यूपी बोर्ड के इस फैसले से जिला विद्यालय निरीक्षकों की केंद्र निर्धारण में मनमानी बढ़ जाएगी। वैसे तो हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति केंद्रों को तय करती है लेकिन केंद्र बनाने का पूरा दारोमदार समिति के सदस्य सचिव जिला विद्यालय निरीक्षक का होता है। आशंका है कि पहले दिन ही परीक्षा में ही अधिक छात्रसंख्या की आड़ में डीआईओएस केंद्रों की संख्या बढ़ाएंगे। इससे परीक्षा की निगरानी करना भी चुनौतीपूर्ण बनेगा। 2025 की परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड ने ऑनलाइन 7,657 केंद्र तय किए थे। हालांकि आपत्तियों के निस्तारण के बाद डीआईओएस ने 8140 स्कूलों को केंद्र बनवा लिया था।