Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUP Board Pre-Board Exams Scheduled for High School and Intermediate from January 12-28 2025
यूपी बोर्ड के स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं 12 जनवरी से

यूपी बोर्ड के स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं 12 जनवरी से

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में यूपी बोर्ड के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 12 से 28 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है, जिसमें एक हजार से अधिक विद्यालय शामिल हैं। सभी परीक्षाएं 10:45 से 2 बजे तक होंगी।

Jan 07, 2026 11:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। यूपी बोर्ड के शैक्षणिक कैलेंडर में जनवरी के तीसरे सप्ताह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अनुपालन में जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने सोमवार को प्री-बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। जिलेभर के एक हजार से अधिक राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं 12 से 28 जनवरी तक कराई जाएगी। इस परीक्षा के लिए 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में बचे हुए प्रश्न पत्र स्कूलों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्वों को देखते हुए प्री-बोर्ड परीक्षा समय सारिणी के अनुसार कराना सुनिश्चित कराएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समय सारिणी के उल्लिखित विषयों के अतिरिक्त अन्य विषयों की परीक्षा विद्यालय अपने स्तर पर स्वयं की समय-सारिणी एवं स्वयं के प्रश्न पत्र से आयोजित कराएंगे। पहले दिन 10वीं हिंदी की प्री-बोर्ड परीक्षा डीआईओएस की ओर से जारी प्री-बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी में सभी परीक्षाएं 10:45 से दो बजे तक कराई जाएंगी। पहले दिन 12 जनवरी को हाईस्कूल हिंदी और इंटर जीव विज्ञान व संस्कृत की परीक्षा है। 13 को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान, 16 को अंग्रेजी, 20 को विज्ञान, 21 को गृह विज्ञान, 22 को गणित, 27 को संस्कृत व 28 को चित्रकला का प्रश्नपत्र है। इसी प्रकार 13 को इंटर गणित व इतिहास, 16 को भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र, 20 को अंग्रेजी, 21 को रसायन विज्ञान व भूगोल, सामान्य हिंदी व हिंदी, 27 को नागरिक शास्त्र और 28 को इंटर समाजशास्त्र की प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी।