यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त

Apr 05, 2026 08:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को पूरा हुआ। कुछ कॉपियां शुक्रवार को बची थीं, जिन्हें शनिवार को जांचा गया। परिणाम इस महीने के अंत तक घोषित होगा।

यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पपरीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार को पूरा हो गया। शुक्रवार को प्रयागराज और गोरखपुर के एक-एक केंद्रों पर थोड़ी कॉपियां बाकी थी जो शनिवार को भी जांच ली गई। इसके बाद ट्रेड और विषयों की जो कॉपी बची है उनका मूल्यांकन बोर्ड मुख्यालय में कराया जाएगा। वैसे तो बोर्ड ने 18 मार्च से एक अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य रखा था लेकिन बीच में अवकाश पड़ने के कारण अंतिम तिथि चार अप्रैल तक बढ़ानी पड़ी थी। मूल्यांकन पूरा होने के साथ परीक्षाफल तैयार करने की गति तेज हो गई है।

इसी महीने के अंत तक परिणाम घोषित हो जाएगा क्योंकि मूल्यांकन पूरा होने के बाद परिणाम तैयार करने में लगभग 20 दिन का समय लगता है। मूल्यांकन के साथ ही अंक तालिकाएं (अवार्ड ब्लैंक) जांच केंद्रों से बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों को और वहां से इन्हें रोल नंबर के अनुसार ओएमआर स्कैनिंग और डेटा एंट्री के लिए निजी एजेंसियों को भेजा जाता है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।