एक परीक्षक जांचेंगे अधिकतम 700 उत्तरपुस्तिकाएं

Mar 07, 2026 08:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 12 मार्च को समाप्त होगी। बोर्ड ने मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षकों को अधिकतम 700 और कला विषय के लिए 800 कॉपियां जांचने के निर्देश दिए गए हैं। हाईस्कूल की एक कॉपी जांचने पर 14 रुपये और इंटर के लिए 15 रुपये का भुगतान होगा।

एक परीक्षक जांचेंगे अधिकतम 700 उत्तरपुस्तिकाएं

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का औपचारिक रूप से समापन 12 मार्च को होगा लेकिन महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षाएं हो चुकी है। इसी के साथ बोर्ड ने मूल्यांकन की तैयारियां तेज कर दी है। मूल्यांकन के लिए निर्देश तैयार किए रहे हैं। एक परीक्षक को अधिकतम 700 कॉपियां ही जांचने के लिए मिलेंगी। कला विषय के परीक्षक 800 कॉपियां जांच सकेंगे। एक दिन में हाईस्कूल की 50 और इंटर की 45 कॉपियां जांचने को दी जाएंगी। हाईस्कूल की एक कॉपी जांचने पर 14 और इंटर के लिए 15 रुपये मिलेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।