यूपी बोर्ड : सोमवार को परीक्षा देंगे 2.43 लाख विद्यार्थी
Mar 08, 2026 08:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को 2,43,492 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली में हाईस्कूल और इंटर उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, और अन्य भाषाओं की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में इंटर मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र एवं तर्कशास्त्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुल मिलाकर 70482 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को 2,43,492 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली में हाईस्कूल उर्दू और इंटर उर्दू, गुजराती, पंजाबी (गुरुमुखी), बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली की परीक्षा 3437 केंद्रों पर होगी। इसमें हाईस्कूल के 51097 और इंटर के 19385 कुल 70482 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दूसरी पाली में इंटर मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र एवं तर्कशास्त्र की परीक्षा 5454 केंद्रों पर होगी, जिसमें कुल 173010 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


