Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsUP Board Enhances Preparation for 2026 High School and Intermediate Exams
शिक्षकों का विवरण अपलोड करना अनिवार्य

शिक्षकों का विवरण अपलोड करना अनिवार्य

संक्षेप:

Prayagraj News - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने निर्देश दिए कि स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य है। किसी भी त्रुटि की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी।

Dec 04, 2025 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने गुरुवार को दिशा-निर्देश जारी किए। जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों जैसे केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, प्रयोगात्मक परीक्षक एवं मूल्यांकन परीक्षक की नियुक्ति के लिए स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का सही एवं पूर्ण विवरण परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड किया जाना अनिवार्य है। सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों का विवरण पूरी सतर्कता और गहनता से जांचकर ही पोर्टल पर अपलोड करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विशेष रूप से शिक्षक का नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, मोबाइल नंबर, शैक्षिक योग्यता तथा हाईस्कूल अथवा इंटरमीडिएट में जिस विषय के अध्यापन के लिए नियुक्ति हुई है, उस विषय का नाम और कोड सही-सही दर्ज किया जाए। यदि किसी शिक्षक का विवरण गलत विषय में दर्ज हो गया या कोई अर्ह शिक्षक परीक्षक के रूप में चयनित हो गया, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाचार्य की होगी। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी स्थिति में एक शिक्षक का विवरण एक से अधिक विद्यालयों से अग्रसारित न हो।