परीक्षकों को जलपान के लिए 25 रुपये देने के आदेश

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच कर रहे परीक्षकों को प्रतिदिन 25 रुपये जलपान के लिए देने के आदेश दिए हैं। सचिव भगवती सिंह ने यह निर्देश उन मूल्यांकन केन्द्रों के लिए जारी किया है जहां पिछले वर्ष जलपान व्यय का भुगतान नहीं हुआ था।

परीक्षकों को जलपान के लिए 25 रुपये देने के आदेश

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियां जांच रहे परीक्षकों को प्रतिदिन प्रति परीक्षक 25 रुपये जलपान के लिए भुगतान के आदेश दिए गए हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, बरेली और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिवों को बुधवार को भेजे पत्र में लिखा है कि जिन मूल्यांकन केन्द्रों पर विगत वर्ष जलपान व्यय का भुगतान नहीं किया गया है, उनकी जांच के बाद कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कई शिक्षक नेताओं ने सचिव को पत्र लिखकर शिकायत की है कि कुछ मूल्यांकन केन्द्रों पर परीक्षकों को जलपान की धनराशि का नियमानुसार भुगतान नहीं किया जा रहा है।

इस पर सचिव ने सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि यदि किसी मूल्यांकन केन्द्र के लिए इस मद में अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता हो तो बजट संबंधी मांग तत्काल उपलब्ध कराएं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।