दूसरे दिन भी 47 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर की पुनर्परीक्षा रविवार को समाप्त हुई। 82876 में से 39192 (47.28%) अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा छह जिलों के 50 केन्द्रों पर आयोजित की गई। अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने प्रक्रिया की समीक्षा की। अनंतिम उत्तरकुंजी मंगलवार तक जारी होने की संभावना है।

दूसरे दिन भी 47 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 विषयों की पुनर्परीक्षा रविवार को समाप्त हो गई। दूसरे दिन भी पंजीकृत 41247 अभ्यर्थियों में से 19474 (47.21 प्रतिशत) अभ्यर्थी उपस्थित रहे। महिला परीक्षार्थियों का प्रतिशत 30.93 तथा पुरुष परीक्षार्थियों का प्रतिशत 69.07 रहा। दोनों दिन में कुल मिलाकर पंजीकृत 82876 अभ्यर्थियों में से 39192 (47.28 फीसदी) परीक्षार्थी उपस्थित रहे।रविवार को लिखित परीक्षा दो पालियों सुबह 9:30 से 11:30 बजे तथा 2:30 से 04:30 बजे तक छह जिलों (आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर एवं वाराणसी) के 50 केन्द्रों पर कराई गई।

दूसरे दिन भी पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले के पांच केन्द्रों पर प्रत्येक पाली की परीक्षा पूरी होने के तत्काल बाद परीक्षार्थियों के उत्तर पत्रक (ओएमआर) को उनके सामने परीक्षा कक्ष में ही कक्ष अंतरीक्षक की उपस्थिति में स्कैनिंग कराई गई और स्कैन डेटा तत्काल सुरक्षित किया गया। अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने जिले के तीन परीक्षा केन्द्रों मेरी वानामेकर गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज, कर्नलगंज इंटर कॉलेज टैगोर टाउन, एवं प्रयाग महिला विद्यापीठ इंटर कॉलेज सिविल लाइंस स्वयं उपस्थित होकर इस प्रक्रिया की समीक्षा की।उपसचिव एवं मीडिया प्रभारी डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार प्रदेश के सभी केन्द्रों पर परीक्षा सुचारू रूप से नकलविहीन, शुचितापूर्ण, ससमय, सकुशल एवं निर्विघ्न सम्पन्न हुई। दूसरे दिन उद्यानिकी, सैन्य विज्ञान / रक्षा अध्ययन, चित्रकला, गृह विज्ञान, संस्कृत, इतिहास, गणित, भूगोल, सांख्यिकी, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, प्राचीन इतिहास, वाणिज्य, संगीत (सितार / वाद्य) और भौतिकी विषयों की परीक्षा कराई गई।मंगलवार तक संभावित अनंतिम उत्तरकुंजीअसिस्टेंट प्रोफेसर के 33 विषयों की पुनर्परीक्षा की अनंतिम उत्तरकुंजी दो दिन में जारी होने की संभावना है। अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने मीडिया से कहा है कि परीक्षा के संबंध में हाईकोर्ट का जो आदेश है उसका परीक्षण करने के बाद शासन से संपर्क कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। हम लोग इस बात को लेकर चिंतित है कि यह भर्ती जल्द से जल्द कराई जाए और आने वाली परीक्षा भी जैसे-जैसे अधियाचन मिलेगा, हम उसे कराएंगे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।